Post Top Ad
Sunday, April 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, स्थानीय दशहरे मैदान में श्री अमरनाथ सेवा समिति द्वारा त्रिपुंड शिव महापुराण कथा का किया जा रहा आयोजन।
रायसेन, स्थानीय दशहरे मैदान में श्री अमरनाथ सेवा समिति द्वारा त्रिपुंड शिव महापुराण कथा का किया जा रहा आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दशहरा मैदान में श्री अमरनाथ सेवा समिति रायसेन द्वारा आयोजित त्रिपुंड शिवमहापुराण कथा के पहले दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा ने शिवभक्तों से कहा कि सात दिनों में शिवकथा में इंसान को जो सबसे अच्छा लगे उसे मन के अंतः करण में उसे ग्रहण कर शिव महिमा भक्ति से नाता जोड़ना चाहिए। पहले दिन शिव महापुराण कथा का रसपान करने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सिलवानी के भाजपा विधायक रामपाल सिंह राजपूत, दिनेश अग्रवाल, बबलू ठाकुर, वैभव अग्रवाल, अर्पण, अर्पित मिश्रा, ब्रजेश चतुर्वेदी ने पूरे विधान के साथ व्यास गादी पूजन कर शिव आरती में हिस्सा लिया।मंच का सफल संचालन आशीष वर्मा सीहोर ने किया।
इस दौरान एक तीन वर्ष की नन्हीं बालिका का शिव रूप जनाकर्षन का केंद्र रहा। मुख्य जजमान बने डॉ. एसी अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी ने ईशर गौर का स्वरूप प्रवीण मिश्रा ने धरा। पण्डित मिश्रा ने शिवकथा को ऊचाईयां देते हुए कहा कि उच्च पद प्रतिष्ठा व्यक्ति के घमंड को और भी ज्यादा बढ़ा देता है लेकिन शिव भक्ति सद्कर्म पर लोगों को जनसेवा जैसे काम से जुड़ना चाहिए।
हमारी आस्था श्रद्धा, भक्ति, साधना, जप, तप, मंत्र, नाम, जाप, स्मरण, भगवत स्मरण किसी को यह सब सामने नहीं बताना चाहिए। देवर्षि नारद के अहंकार को भी चूर-चूर होना पड़ा था। देवर्षि नारद खीर का कटोरा लेकर भगवान शिव भोले बाबा के पास लेकर जाते हैं। बाद में देवर्षि नारद भगवान विष्णु हरि से पूछते हैं कि हे भगवंत मैं सबसे ज्यादा हरि मन नारायण भजता रहता हूँ। मुझे फल प्रताप क्यों नहीं मिलता। विष्णुहरी बोले जब तुम खीर से भरा कटोरा लेकर देवाधिदेव के पास गए तब भगवंत नाम स्मरण जाप कितनी बार जपा।
इस इंसान योनि में पुण्य कार्य करें यही सब ऊपर जाएगा। लोग बरसों बरस तुम्हें याद भी करते रहेंगे। पण्डित मिश्रा ने भजन भोले शंभु शरण तेरे... मांगू घड़ी रे घड़ी दुख काटो दया कारी दर्शन पाओ पर श्रद्धालु पंडाल में जमकर झूमे नाचे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद