Post Top Ad
Tuesday, April 5, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, गांव में मांगलिक आयोजन में देर रात तक ढोल-बाजे बजाने पर बवाल।
रायसेन/बरेली, गांव में मांगलिक आयोजन में देर रात तक ढोल-बाजे बजाने पर बवाल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। रायसेन जिले के थाना बरेली के ग्राम गगनवाड़ा में अपने बेटे का फलदान लेकर उसके पिता एवं करीब 30 लोग आए थे। गगनवाड़ा के गुड्डू सिलावट की लड़की के साथ उनका रिश्ता तय हुआ था। तीन गाड़ियों से आए यह लोग देर रात तक जब बाजे बजाते रहे तो गांव के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। गांव के अन्य लोगों के विरोध के बावजूद भी ढोल-बाजे के बंद नहीं हुए तो मामला मारपीट तक आ गया। हालांकि, मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने बरेली थाने पहुंचकर झब्बू राजपूत, पप्पू राजपूत, दानवेन्द्र राजपूत, शुभम राजपूत ओर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है मामला देर रात तक ढोल-बाजे बजाने को लेकर हुआ था, मगर मामले को जातिगत रंग दे दिया गया। वही मांगलिक आयोजन करने वाले परिवार ने एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करा कर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल से कार्यवाही की मांग की है।
हम लोग मेरे छोटे भाई की सगाई करने गगनवाड़ा गए थे। लड़की वालो खाना खिलाने के बाद हम लोग ढोल बजा रहे थे, तभी गाँव के दबंग आकर गाली-गलौच करने लगे और बाजे बन्द करने का बोला, हमारी गाड़ियों में तोड़ फोड़ की।
राजकुमार दोहरे
रात में दलित परिवार के लोगो पर हमला किया गया है। दूसरे पक्ष का तर्क है की रात ज्यादा हो गई थी इसलिए हमने बाजे बजाने का मना किया था। बरेली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
अमृत मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायसेन
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद