Post Top Ad
Tuesday, April 5, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, सामाजिक संस्था क्षेत्रीय विकास परिषद ने अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, सामाजिक संस्था क्षेत्रीय विकास परिषद ने अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर की सामाजिक संस्था क्षेत्रीय विकास परिषद द्वारा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अति व्यस्ततम मार्ग गांधी चौराहे पर सुविधाजनक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग की चौड़ाई अधिकाधिक रखी जावे। साथ ही ठेकेदार को निर्देशित किया जावे की नाली का निर्माण कार्य गांधी चबूतरा के पीछे की ओर से यदि होता है तो मार्ग की चौड़ाई बढ़ जावेगी, जिससे आवागमन सुविधाजनक होगा। साथ ही दुर्घटनाओ की संभावना कम रहेगी।
केंद्रीय विद्यालय के संबंध में भी प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज द्वारा स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं आज दिनांक तक प्रारंभ नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र की जनता आक्रोशित है। अतः उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर अतिशीघ्र केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ करवाई जावे जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो सके। उपरोक्त ज्ञापन की कार्रवाई में क्षेत्रीय विकास परिषद संगठन के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद