राजगढ़/तलेन, धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 16, 2022

राजगढ़/तलेन, धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव।

धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव।

राजगढ़/तलेन, धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के हनुमान मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई। प्रात काल से हनुमान मंदिरों पर  दर्शन करने के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ था। हनुमान मंदिरों पर हवन यज्ञ, रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ। वही नगर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर स्थित हटेले हनुमान मंदिर पर भगवान का विशेष अभिषेक व महाआरती हुई।

राजगढ़/तलेन, धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव।

आखाडो के साथ निकली विशाल शोभायात्रा

नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान जी महाराज की विशाल शोभायात्रा ढोल-डीजे व अखाड़ों के साथ छिपीआ घाट स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान की शोभा यात्रा की जगह-जगह पूजा अर्चना की गई। अखाड़ा में शामिल युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई इकलेरा रोड   स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पर महाआरती के पश्चात शोभा यात्रा का समापन हुआ।

राजगढ़/तलेन, धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...