रायसेन/बरेली, कवि साहू का अयोध्या में हुआ सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 17, 2022

रायसेन/बरेली, कवि साहू का अयोध्या में हुआ सम्मान।

कवि साहू का अयोध्या में हुआ सम्मान।

रायसेन/बरेली, कवि साहू का अयोध्या में हुआ सम्मान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय कवि संगम दिल्ली की साहित्यिक संस्था द्वारा श्री राम वन गमन पथ काव्य यात्रा शिवरात्रि पर श्रीलंका अशोक वाटिका से प्रारंभ होकर श्रीराम द्वारा 14 वर्ष वनवास के समय बिताए गए स्थानों से होती हुई 35 दिनों में भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या धाम पहुंची। इस अवसर पर अयोध्या में 72 घंटों का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए ख्याति नाम कवियों में ओज के शिखरश्री हरिओम पवार मेरठ, अर्जुन सिसोदिया बुलंदशहर, शंभुसिह मनहर खरगोन, सुदीप भोला जबलपुर, अशोक भाटी ने राम पर आधारित अपनी कविताओं का काव्य पाठ किया। इस अवसर पर बरेली नगर के कवि प्रेम नारायण साहू ने भी कवि सम्मेलन में श्री राम पर आधारित अपनी ओजस्वी कविताओं का काव्य पाठ किया 'चीर कर सीना हनुमान ने दिखाए राम' 'लंका में बजा दिया डंका श्री राम का' सुना कर खूब तालियां बटोरी 'अंत के समय में श्रीराम ही सहारा है' को खूब सराहा गया। इस अवसर पर कवि साहू को राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्री राम वन गमन पथ काव्य यात्रा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर साहू को बरेली नगर के साहित्यकारों व नगर वासियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

रायसेन/बरेली, कवि साहू का अयोध्या में हुआ सम्मान।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...