राजगढ़/तलेन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 15, 2022

राजगढ़/तलेन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

राजगढ़/तलेन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। गुरुवार को नगर तलेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद सिंह पवार वरिष्ठ स्वयंसेवक, मुख्य वक्ता के रूप में बिहारी लाल नागर समग्र ग्राम विकास संयोजक ब्यावरा, मिथलेश पांडे सह प्रचार प्रमुख ब्यावरा, रामकृष्ण यादव नगर कार्यवाह उपस्थित थे। मुख्य वक्ता बिहारी लाल नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देश में संघ का काम 4 गुना बढ़ाते हुए देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। उन्होंने 1 मई को नगर एकत्रीकरण एवं 4 जून को ब्यावरा में होने वाले प्रकट उत्सव में अधिक से अधिक स्वयं सेवकों को सम्मिलित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुभाषित चैन सिंह बनैसिया, अमृत वचन लखन नाथ, सामूहिक गीत धन सिंह यादव, एकल गीत राजेंद्र यादव का हुआ। संघ प्रार्थना के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जोकि नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः सरस्वती मंदिर पहुंचा। नगर में निकले पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं गुरुवार को  गांव नाहली, काँसरोद में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला।

राजगढ़/तलेन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...