नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शक्ति साधना के साथ-साथ हो रही खुदा की इबादत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 3, 2022

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शक्ति साधना के साथ-साथ हो रही खुदा की इबादत।

शक्ति साधना के साथ-साथ हो रही खुदा की इबादत।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शक्ति साधना के साथ-साथ हो रही खुदा की इबादत।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति साधना का महापर्व में जहां हिन्दु धर्माबिंलवीं मातारानी की साधना में जुटे हुए है। वहीं खुदा की इबादत का पवित्र रमजान माह का आगाज होने के साथ मुस्लिम भाई भी अपने-अपने स्तर से रोजा रखते हुए सब्र और संयम के साथ बासनाओं पर नियंत्रण रखते हुए अल्लाह की इबादत करेंगे। कोमी एकता के इस पवित्र अवसर पर धर्म की धर्म ध्वजा लहरा रही है। हिन्दु भाई जहां अपनी सत्य सनातनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए नंगे पैर तो मौन व्रत धारण कर उपवास रखकर  उपासना में लीन बना हुआ है। प्रातःकाल होते ही मातारानी के दरबारों में पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन कर रहे है तो जगह जगह जबारे कलशों की स्थापना के चलते देवी गीत जश भक्तें गाकर मातारानी को मना रहे है। अनेक स्थानों पर यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम के साथ जगदम्बा की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा जारी  है। तो दूसरी तरफ भोर की किरण फूटने के पूर्व अजान के माध्यम  से खुदा की इबादत और रोजा रखकर शाम के समय मस्दिमों में पहुंचकर रोजा खोलने मजहम ए इस्लाम में पवित्र रमजान के दौरान इबादत समर्पण भाव से बराईयों से दूर रहकर सब्र और संयम बासनाओं पर नियंत्रण का स्वरूप से है। इबादत से हम अल्लाह से गुजारिश करतेे है कि शांति सदभाव और सभी उन्नति के शिखर पर अग्रसर हो।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शक्ति साधना के साथ-साथ हो रही खुदा की इबादत।

आज से नर्मदा पुराण का आयोजन

शक्ति साधना के इस महापर्व पर जहां चारों तरफ धार्मिक वातावरण  बना हुआ है। वहीं वेद की रिचाओं के साथ नगर में सद्गुरूदेव वेद विद्यापीठ परिसर में चल रहे सत्चंढी  यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालु आहूतियां डालते हुए यज्ञ अनुष्ठान में भाग ले रहे है। आज से पंडित ओमप्रकाश शास्त्री सुन्हैटी वालों के मुखारबिंद से पुण्य सलिला मां नर्मदा पुराण कथा के माध्यम से मां नर्मदा की लीलाओं का गुणानुबाद किया जायेगा। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस महापुराण  में श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की गई है।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शक्ति साधना के साथ-साथ हो रही खुदा की इबादत।

बीकोर में देवी पुराण कथा

समीपी ग्राम बीकोर में ग्रामवासियों के सहयोग से खेरापति मंदिर परिसर में श्री देवीपुराण कथा का आयेाजन किया गया है। जिसमें ग्राम के लोगों ने एक विशाल शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से निकालते हुए कथा स्थल पर जाकर समापन करते हुए कथा पुराण महाग्रंथ की स्थापना  की गई। 11 अप्रैल तक चलते  वाले इस श्री देवी महापुराण को पं. संतोष शास्त्री एवं  अभिषेक तिवारी के द्वारा मातारानी की लीलाओं का वर्णन करते हुए चैत्रीय नवरात्रि को देवीमय बनाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...