रायसेन/सिलवानी, अवैध सागौन की लकड़ी जप्त करने गए वन कर्मचारियों पर एक समुदाय के लोगों ने किया हमला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 17, 2022

रायसेन/सिलवानी, अवैध सागौन की लकड़ी जप्त करने गए वन कर्मचारियों पर एक समुदाय के लोगों ने किया हमला।

अवैध सागौन की लकड़ी जप्त करने गए वन कर्मचारियों पर एक समुदाय के लोगों ने किया हमला।

रायसेन/सिलवानी, अवैध सागौन की लकड़ी जप्त करने गए वन कर्मचारियों पर एक समुदाय के लोगों ने किया हमला।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। वन परिक्षेत्र पश्चिम के अंतर्गत आने वाले सिलवानी से महज 2 किलोमीटर दूरी पर ग्राम रामपुरा पुलिया के पास एक समुदाय के करीब 300 लोगों द्वारा वन परीक्षेत्र अधिकारी रविंद्र पाटीदार एवं उनके कर्मचारियों जो दो शासकीय वाहनों द्वारा सागौन की लकड़ी तस्करी की जानकारी मिलने की सूचना पर अवैध सागौन को जप्त करने गए थे।

2 गाड़ियों से करीब 15 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ सागौन की लकड़ी की जब्ती करने गए थे, लेकिन तभी वहां एक समुदाय के करीब 300 लोगों द्वारा पत्थर, डंडे और हथियारों से लेस होकर वन विभाग के दोनों वाहनों में बैठे कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वन कर्मचारी बमुश्किल जान बचाकर वहां से भागे, लेकिन फिर भी एक समुदाय के करीब 300 लोगों द्वारा 1 कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

रायसेन/सिलवानी, अवैध सागौन की लकड़ी जप्त करने गए वन कर्मचारियों पर एक समुदाय के लोगों ने किया हमला।

जिसमें वन परीक्षेत्र शासकीय वाहन का ड्राइवर धर्मेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायसेन रिफर किया। उसके साथ ही तीन वन रक्षक भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार सिलवानी में चल रहा है, जिसे मामूली चोटें आई हैं।

गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एसडीओपी राजेश तिवारी तहसीलदार अच्छे लाल वर्मा, फॉरेस्ट एसडीओ पीके रजक सहित प्रशासन का अमला घायलों को देखने के लिए आया। एडिशनल एसपी अमृत लाल मीणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायल व्यक्तियों को देखने के लिए पहुंचे। वन विभाग द्वारा अवैध तस्करी करने वाले लकड़ी माफियाओं से सागौन की लकड़ी को जप्त कर लिया है और सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...