Post Top Ad
Monday, April 4, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/सिलवानी, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर की गई चालानी कार्रवाई।
रायसेन/सिलवानी, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर की गई चालानी कार्रवाई।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके शर्मा द्वारा नगर परिषद स्वच्छता दल के साथ नगर के बजरंग चौराहा, गांधी चबूतरा तथा मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी तथा अपनी दुकानों के सामने कचरा फैलाने वाले 4 दुकानदारों पर कुल 250 रु अर्थदंड लगाया गया।
चालानी कार्रवाई की गई साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को कचरा डस्टबिन में इकट्ठा कर रखने और नगर परिषद के वाहन में डालने हेतु निर्देशित किया गया।
सीएमओ द्वारा नगर के सभी नागरिकों एवं दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि नगर को साफ स्वच्छ बनाएं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत सिलवानी को नंबर वन बनाने में सभी नागरिक सहयोग करें।
इसके अलावा मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सुलभ कांप्लेक्स, बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर फैले कचरे एवं नालियों में भरी गंदगी को तत्काल साफ करवाया।
बजरंग चौराहे पर मंदिर परिसर में लगे सार्वजनिक प्याऊ से निरंतर फैलने वाले पानी को रोकने के लिए आरओ वाटर टैंक की टोटी बदलवाने हेतु जल शाखा प्रभारी को निर्देशित किया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ स्वच्छता दल में देवेंद्र रघुवंशी, नफीस खान, आरिफ खा, सुरेंद्र सीहोते, संजीव कलोसिया आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद