रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मनाई जयंती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 14, 2022

रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मनाई जयंती।

एबीवीपी ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मनाई जयंती।

रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मनाई जयंती।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी के द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न प्राप्त बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान उनके चित्र के समक्ष तिलक लगाकर माला पहनाई व दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनिल साहू ने कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग मनाते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। उनका पूरा जीवन संघर्षरत रहा है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। अंबेडकर समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान संयम सराठे, अनिल साहू, अंत्योदय पांडे, आदित्य वाजपेई, पुष्पेंद्र पाराशर, आदित्य दुबे, उदय मिश्रा, देवू शर्मा, ऋषि श्रीवास्तव जितेंद्र पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रायसेन/सिलवानी, एबीवीपी ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मनाई जयंती।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...