Post Top Ad
Friday, April 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, छिंद मंदिर प्रांगण में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन।
रायसेन/बरेली, छिंद मंदिर प्रांगण में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित छिंद मंदिर प्रांगण में श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् बाल्मीकि रामायण कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन के द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्री राम महायज्ञ से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें कथावाचक श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी जी रथ पर सवार रहेंगे। वहीं सैकड़ों महिलाएं अपने सर पर कलश लिए हुए कथा स्थल तक पहुंचेंगी। मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी ने बताया कि 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक धार्मिक आयोजन प्रारंभ रहेगा।
वही 10 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया है। यज्ञ आरंभ प्रातः 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक प्रारंभ रहेगा। दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक कथा वाचक ब्रह्मचारी जी श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे। उक्त धार्मिक आयोजन बीते वर्ष प्रारंभ होना था, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते इस धार्मिक आयोजन को निरस्त करना पड़ा था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद