Post Top Ad
Friday, April 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, शिक्षा जगत को मजबूती देने वाले शिक्षक ओपी तिवारी हुए सेवानिवृत्त।
रायसेन/बरेली, शिक्षा जगत को मजबूती देने वाले शिक्षक ओपी तिवारी हुए सेवानिवृत्त।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में पदस्थ रहे ओपी तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर शाला के स्टाफ द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान शाला के प्राचार्य केके बानी, बीआरसी आरसी राजपूत, पूर्व रिटायर शिक्षक पीडी गुप्ता, उमाशंकर भार्गव, प्रभाकर तिवारी, राजेश हजारी, संतोष गौतम ने तिवारी के कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उन्होंने शिक्षा जगत में रहते हुए राज्य कर्मचारी संघ में दो बार अध्यक्ष रहते हुए शिक्षकों के हक के लिए सरकार से लड़ाइयां लड़ी और उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और सेवाएं दिलाने के लिए संघर्ष किया, यह तिवारी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही।
ओपी तिवारी ने खेल के क्षेत्र में शतरंज मैं देश के कई राज्यों में शतरंज प्रतियोगिता खेली व अच्छा पायदान हासिल कर बरेली नगर के नाम को रोशन किया। तिवारी ने शिक्षा के साथ सामाजिक संगठन की बागडोर संभालते हुए समाज को मजबूती दी। शिक्षक ओपी तिवारी एक साधारण से ब्राह्मण परिवार में जन्म लेकर अपनी शुरुआती शिक्षा बरेली व भोपाल में ग्रहण की, इसके बाद वह अपने लक्ष्य को पाने में सफल हुए। तिवारी का प्रशिक्षण सागर में होने के बाद उनकी प्रथम पोस्टिंग 1 अगस्त 1979 को ग्राम कैरी चौका बरखेड़ा तहसील अब्दुल्लागंज में हुई जहां वह 3 साल रहे, इसके बाद उनकी स्वेच्छा अनुसार ग्राम नयागांव कला पोस्टिंग हुई जहां उन्होंने अपने शिक्षा जगत के 23 वर्ष बिताए और इसी दौरान शिक्षकों के हक की लड़ाई भी लड़ी।
नयागांव के बाद तिवारी की पोस्टिंग बरेली के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में हुई जहां दिनांक 31 मार्च 2022 को अपने 43 वर्ष की शिक्षा जगत को सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान समस्त स्टाफ ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और बैंड बाजे के साथ तिवारी को समस्त स्टाफ द्वारा घर छोड़ा गया। इसी बीच रास्ते में युवा ब्राह्मण महापरिषद द्वारा साल-श्रीफल वा भगवान परशुराम का छायाचित्र भेंट कर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में स्वागत शासकीय कन्या शाला परिसर में राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत का सिलसिला निवास तक चलता रहा। सभी के प्रेम व स्नेह को देखकर तिवारी भी अभिभूत हुए और सभी का आभार व्यक्त किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद