Post Top Ad
Friday, April 1, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
अश्लील वीडियो भतीजे के मोबाइल पर पहुंचा तो पता चला बेटी के साथ हुआ है दुष्कर्म, जाने क्या है पूरा मामला।
अश्लील वीडियो भतीजे के मोबाइल पर पहुंचा तो पता चला बेटी के साथ हुआ है दुष्कर्म, जाने क्या है पूरा मामला।
उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप के एक मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद गुरुवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दरअसल, 26 मार्च को चरथावल थाने में गैंगरेप की यह शिकायत पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई थी। पुलिस को बताया गया कि नाबालिग युवती 26 मार्च की दोपहर घर से कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहर गई थी, उसी दौरान तीन युवक उनकी बेटी को जबरन गन्ने के खेत में उठाकर ले गए थे। जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोप ये भी है कि युवकों ने पीड़ित युवती को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसने इस मामले का जिक्र अपने परिजनों से किया, तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़ित पिता ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उस समय लगी, जब उनकी बेटी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर उनके भतीजे के मोबाइल पर आ गया। जब परिजनों ने पूछताछ की तो डरी-सहमी पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी तुरंत पीड़ित युवती का मेडिकल करते हुए इस मामले में धारा 376 डी, 506, 3/4 पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मुक़दमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद