Post Top Ad
Friday, April 1, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म तो पिता ने की गला घोंटकर हत्या, भाई को चुप रहने की हिदायत।
बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म तो पिता ने की गला घोंटकर हत्या, भाई को चुप रहने की हिदायत।
उत्तर प्रदेश। महराजगंज जिले में एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की शिकार हुई अपनी ही बेटी की लोक लज्जा के भय से गलाघोटकर हत्या कर दी। कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक गांव के नहर की साइफन में बीते 14 मार्च को एक किशोरी का शव मिला था, बालिका की हत्या 11 मार्च को रात में की गयी थी। हत्या की वजह बताई गई कि घटना वाली रात 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करके एक युवक फरार हो गया। इस बात की जानकारी जब लड़की के पिता को हुई तो उसने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद शव को उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित बैराज में फेंक दिया और साथ मे मौजूद बेटे को हिदायत दी कि किसी को कुछ बताना नहीं। कुछ दिन बाद लड़की के भाई ने अपने ही पिता के खिलाफ सारी बाते पुलिस को बता दी। दरअसल, शक की सुई परिजनों पर घूमी तो भाई और पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जब दोनों से पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों की बातों में विरोधाभास मिला। अब तक पुलिस को लग गया था कि कहीं न कहीं हत्या की पूरी कहानी इन्हीं लोगों के बीच है। बालिका के भाई से जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सारे राज खोल दिये।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद