रायसेन/सिलवानी, आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन किया गया गठित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 19, 2022

रायसेन/सिलवानी, आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन किया गया गठित।

आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन किया गया गठित।

रायसेन/सिलवानी, आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन किया गया गठित।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। उदयपुरा हाई स्कूल परिसर में आशा उषा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक का किया गया गठन। प्रीति पाल को उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष किया गया नियुक्त वही मीरा राजपूत को किया उपाध्यक्ष नियुक्त। वही जिलाध्यक्ष बबीता पाल और सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष नीरू कुशवाहा पहुंची उदयपुरा। जिला अध्यक्ष बबीता पाल ने कठोर शब्द में कहा हम लोग 2000 रुपए में काम कर रहे हैं, हमें और हमारे परिवार को सरकार से कोई लाभ नहीं मिलेगा, ना ही कोई सरकार की जिम्मेदारी है। ‌इसलिए हमारे मध्य प्रदेश के मुखिया से हमारी मांग है कि हम आशा ऊषा बहनों के साथ न्याय किया जाए। सरकार ने हमें बहुत आश्वासन दिए है, मगर अब हम किसी की नहीं सुनेंगे। एक तरफ सरकार महिलाओं की तरक्की की बात कर रही है लेकिन हम लोगों को अभी तक कोई फायदा नहीं दिया गया है। ‌ गुस्साए आशा उषा महिला संगठन का नारा है - 2000 में दम नहीं और 10,000 से कम नहीं।

रायसेन/सिलवानी, आशा ऊषा कार्यकर्ता महिला संगठन किया गया गठित।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...