Post Top Ad
Wednesday, April 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
लड़की को शादी के लिए लड़का नहीं आया पसंद तो सरप्राइज देने के नाम पर मंगेतर का रेता गला, बोली- आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी।
लड़की को शादी के लिए लड़का नहीं आया पसंद तो सरप्राइज देने के नाम पर मंगेतर का रेता गला, बोली- आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी।
आंध्र प्रदेश। विशाखापट्टनम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा पर एक लड़की ने अपने मंगेतर की हत्या करने का प्रयास किया। दरअसल, माता-पिता ने बेटी की शादी के लिए एक लड़का चुना जो लड़की को पसंद नहीं आया। फिर उसने लड़के को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान लड़की ने सरप्राइज देने के लिए लड़के को आंख बंद करने के लिए कहा और चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
यह घटना विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुई। पुलिस के मुताबिक, घायल रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है, जबकि रामू नायडू हैदराबाद के CSIR में साइंटिस्ट हैं। रामू को पुष्पा से शादी के लिए उसके माता-पिता ने पसंद किया था, दोनों की सगाई हो चुकी थी और 20 मई को दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन पुष्पा यह शादी नहीं करना चाहती थी और अपने माता-पिता से इस शादी के लिए इनकार कर चुकी थी। लेकिन परिवार के लोग उस पर दबाव बना रहे थे।
रामुनायुडु सोमवार अपनी मंगेतर पुष्पा से मिलने अनकापल्ली गया हुआ था, जहां दोनों ने पहले शॉपिंग की फिर साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर गए। इसके बाद लड़की ने अपने मंगेतर को कुछ सरप्राइज देने के लिए कहा और उसकी आंखें अपने दुपट्टे से बांध दी और चाकू से उसका गला रेत दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सामने आने के बाद लड़की ने रामू के घायल होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई। उसने कहा कि वो बाइक से गिर गया था, लेकिन घायल रामू ने पुलिस अपने बयान में घटना की पूरी जानकारी दे दी। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह नायडू से शादी नहीं करना चाहती थी, जिसे उसके माता-पिता ने चुना था। उसने कहा है कि उसने इसका विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसका विरोध नहीं सुना। फिर उसने बाजार से चाकू खरीदे और रामू पर जानलेवा हमला कर दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद