Post Top Ad
Friday, April 1, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/नरसिंहगढ़, शातिर कामवाली बाई चोरी के मामले में पकड़ाई।
राजगढ़/नरसिंहगढ़, शातिर कामवाली बाई चोरी के मामले में पकड़ाई।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/नरसिंहगढ़।
नरसिंहगढ़। राजगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बेहतर सुरक्षा, लोक शांति व्यवस्था, आमजन में विश्वास, अपराधों पर अंकुश तथा अपराधियों में भय व्याप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। चोरी के अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस कप्तान राजगढ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद जी व एसडीओपी नरसिंहगढ़ भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ रविंद्र कुमार चावरिया ने नरसिंहगढ की पॉश कॉलोनी सोनाकुंज में राहुलसिंह नागर के घर हुई चोरी ट्रेस करने के लिए गठित विशेष टीम को फरियादी के घर ही काम करने वाली, आरोपिया कामवाली बाई जयंती मिस्त्री उम्र 37 साल निवासी चोपना थाना चोपना जिला बैतूल हाल मुकाम सोना कुंज थाना नरसिंहगढ को गिरफ्तार करने तथा उससे चोरी गया मशरूका जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि फरियादी राहुलसिंह नागर पिता केशव सिंह नागर निवासी सोना कुंज कॉलोनी नरसिंहगढ़ ने रिपोर्ट की कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर से एक सोने की चेन एक अंगूठी एक जोड़ी टॉप्स और कुछ पैसे चोरी कर लिए गए हैं जिसकी रिपोर्ट पर दिनांक 30-03-22 को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/22 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारी गणों से मार्गदर्शन लिया गया फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, घरवालों से जानकारी लेकर संदिग्धों की सूची बनाई गई, संदिग्धों को बुलाकर पृथक पृथक पूछताछ की गई, संदिग्ध काम वाली बाई जयंती मिस्त्री के हाव भाव, गुमराह करने वाली बातों से पुलिस को जयंती बाई पर शक पुख्ता हो गया जो मनोवैज्ञानिक रूप से की गई पूछताछ पर टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया, आरोपिया जयंती बाई मिस्त्री के कब्जे से अपराध धारा सदर में चोरी गया मशरूका एक नग सोने की चैन, एक सोने की अंगूठी, एक कान का टॉप्स सोने का कुल मशरुका कीमती 1,24,500 रु को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, अपराध धारा सदर में इजाफा धारा 381 भादवि का किया गया। आरोपिया को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड लेकर अन्य मामलों में भी पूछताछ की जावेगी। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार चावरिया, और उनकी विशेष टीम उनि संदीप सिंह मीणा, आरक्षक मनोज सिंह परिहार, महिला आरक्षक विनीता मंसूरे, सैनिक राजेंद्र सिंह परमार का अहम महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद