रायसेन/उदयपुरा, महिला ने लगाई फांसी, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 1, 2022

रायसेन/उदयपुरा, महिला ने लगाई फांसी, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

महिला ने लगाई फांसी, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

रायसेन/उदयपुरा, महिला ने लगाई फांसी, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। स्थानीय थाना देवरी के अंतर्गत ग्राम गोरखपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम बिन्नी बाई पति राकेश अहिरवार उम्र 45 वर्ष है। बिन्नी बाई का विवाह 29 वर्ष पूर्व गोरखपुर निवासी राकेश अहिरवार के साथ हुआ था।


मृतक महिला का मायका देवरी में था। महिला का एक लड़का और एक लड़की है, दोनों का विवाह हो चुका है। मृतक के भाई अशोक अहिरवार, दिनेश अहिरवार का कहना है कि बिन्नी बाई ओर उसके पति का हिस्सा उसका परिवार नही दे रहा था। तीन दिन पूर्व बिन्नी बाई के साथ ससुराल वालों ने मारपीट भी की थी, हमे आशंका है कि हमारी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है।


वंही देवरी पुलिस के द्वारा शव को उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। देवरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...