रायसेन, ग्राम जमुनिया ने मनाया अपना ग्राम गौरव दिवस, दर्शन चौधरी हुए सामिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, April 16, 2022

रायसेन, ग्राम जमुनिया ने मनाया अपना ग्राम गौरव दिवस, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

ग्राम जमुनिया ने मनाया अपना ग्राम गौरव दिवस, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

रायसेन, ग्राम जमुनिया ने मनाया अपना ग्राम गौरव दिवस, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की पहल पर अब गाँव भी स्मार्ट बनने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश भर में ग्रामवासियों द्वारा अपने गाँवों का जन्मदिवस मनाया जा रहा हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी अब तक डेढ़ सौ से अधिक ग्रामों का 'ग्राम गौरव दिवस' कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दे चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बिना किसी दिन अवकाश लिए निरंतर प्रवास करने वाले चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रत्येक किसानों से जुड़े मुद्दों को जमीन पर उतारने में कोई कसर नही छोड़ते। इसी तारतम्य में ग्राम गौरव दिवस व प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर निरंतर ग्राम स्तर पर जाकर चौधरी जन जागरण का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन जिले के ग्राम जमुनिया में भी ग्रामवासियों ने हनुमान जयंती के अवसर पर अपने ग्राम का जन्मदिवस बड़े धूम-धाम से मनाया। ग्राम के ही हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य स्वरूप में धार्मिक आयोजनों के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, समस्त ग्राम वासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उक्त अवसर पर ग्राम का नाम रोशन करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
  • ग्राम की क्रिकेट टीम 'क्षत्रिय इलेवन क्रिकेट क्लब' ने कप्तान मिथलेश पटेल के नेतृत्व में इस वर्ष 11 विभिन्न प्रतियोगिताओं जीती हैं।
  • चौपड़ प्रतियोगिता में दो स्थानों पर पुरुस्कार जितने वाले राम जी ठाकुर का सम्मान किया गया।
  • रामायण संत्संग पाठ का विगत वर्षों से निरंतर आयोजन करा रहे राजेंश चतुर्वेदी जी का सम्मान किया गया।
  • सीताराम संकीर्तन का आयोजन प्रत्येक अमावस्या पूर्णिमा पर करा रहे रमन गोस्वामी जी का भी सम्मान किया गया।
  • गौ सेवा में पूर्णकालिक के रूप में जीवन यापन कर रहे रमन जी के सम्मान किया गया।
ग्राम में निरंतर नवाचार कर रहे युवाओं की टोली, जैविक खेती, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक गतिविधियों में सनातन परम्पराओ को जीवित बनाये हुए है, उनका भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम स्थल श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी रामगोपाल चतुर्वेदी द्वारा ग्राम का इतिहास बताया गया, कैसे व किन परिस्थितियों में ग्राम में बसाहट हुई, गौ रक्षा को लेकर प्रतिवद्ध सामाजिक टुकड़ी ने राजस्थान के डोंण्डियाखेड़ा बैंसवाड़ा से यहाँ अपना ठिकाना बनाया व गौ रक्षा के लिए आगे आये। उक्त टुकड़ी का नेतृत्व देवकरण पटैल ने किया था व आपको ही ग्राम जनुमिया की स्थापना का श्रेय जाता है। आज भी आपके वंसजों द्वारा ग्राम को सेवाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी ने ग्राम में सभी युवाओं को नवाचार के लिए धन्यवाद दिया, ग्राम का नाम रोशन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए, विवेकानंद जी के किस्से सुनाए। हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए, रामायण की चौपाइयां गाते हुए प्रेरणा दी। ग्राम के सौहार्दय, मित्रता पूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए सभी को अनेकों रामायण गीता जी के श्लोको के माध्यम से प्रयोत्सहित किया, ग्राम का गौरव बढ़ता रहे, आदर्श ग्राम की श्रेणी में जमुनिया अव्वल बने, ऐसा उदाहरण पेश करने का आग्रह किया। ग्राम में शांति बने रहे, एक दूसरे का सहयोग करते रहे, पुरातन समय के कई उदाहरण देते हुए देहाती लहजे में लोगो को गुदगुदाते हुए सीख दी। ग्राम में स्वच्छता बनाये रखे, प्राकृतिक खेती करें, धार्मिक सद्भाव का विकास करें। मध्यप्रदेश के समृद्ध विकास में जनुमिया का योगदान सबसे अधिक रहे, ऐसी अपील की। अन्त में सबके हाथ खड़े करवा कर संकल्प दिलाया। श्रवण पटेल ने भी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सामाजिक इतिहास व ग्राम का इतिहास बताया। राहुल पटैल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने प्राकृतिक खेती के लाभ गिनाए व जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के अंतर को समझाया। कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप दर्शन चौधरी, श्रवण पटेल, नान्हेंवीर ठाकुर,चंद्रभान ठाकुर, मोराब सिंह ठाकुर, महेंद्र बावा,मनोज शर्मा,राहुल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालक एड अरविंद सिंह ठाकुर द्वारा किया गया, समस्त ग्राम वासियों के संयोजन में कार्यक्रम, भण्डारा सम्पन्न हुआ।

रायसेन, ग्राम जमुनिया ने मनाया अपना ग्राम गौरव दिवस, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...