Post Top Ad
Wednesday, April 6, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी- भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी- भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पार्टी की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) तक चलने वाले समरसता सप्ताह की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है। सीएम योगी ने माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत अपनी ओर से निधि भी भेंट की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा समर्पण और सहयोग की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के अभियान में सहयोग दें। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय से अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली गई शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला व मंडल स्तर पर ध्वजारोहण होगा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता भी अपने घर पर ध्वजारोहण करेंगे। जिला और मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 6 से 14 अप्रैल तक रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सेवा कार्य के जरिए समरसता सप्ताह मनाया जाएगा।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद