Post Top Ad
Wednesday, April 6, 2022
Home
अपराध
खबर का असर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
मामला खमारिया विवाद का :- रायसेन/सिलवानी, सख्ती दिखाते हुए कब्जाधारियो के कब्जे से प्रशासन ने कराई 17 एकड़ निजी भूमि मुक्त।
मामला खमारिया विवाद का :- रायसेन/सिलवानी, सख्ती दिखाते हुए कब्जाधारियो के कब्जे से प्रशासन ने कराई 17 एकड़ निजी भूमि मुक्त।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। दबंग व्यक्तियो के द्वारा निजी भूमि पर किए गए कब्जे को जिला प्रशासन के निर्देष पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा ना केवल हटाया गया बल्कि कब्जाधारियो को सख्त चेतावनी भी दी गई कि किसी की भूमि पर कब्जा किया तो सख्त कार्रवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार आदिवासी अचंल के पोड़ी गांव में सावित्री बाई पत्नि हुकम गौड़ की 10 एकड़ कृषि भूमि, बाबूलाल आत्मज बड़ेवीर गौड़ की 1 एकड़ भूमि तथा अन्नीलाल पिता हीरालाल गौड़ की 6 एकड़ भूमि पर कतिपय दबंग लोगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया था।
अनेको दफा कहने केे बाद भी कब्जाधारी भूमि पर से कब्जा नही हटा रहे थे। परेशान भूमि स्वामियों के द्वारा इस बात की शिकायत प्रशासनिक अफसरो से किए जाने पर हरकत में आए प्रशासन के द्वारा एसडीएम संघमित्रा बौद्व तथा तहसीलदार लालजी राम वर्मा की मौजूदगी में अमले के द्वारा उक्त भूमि पर कतिपय लोगो के द्वारा किए गए कब्जे को हटा कर वास्तविक भूमि स्वामी को भूमि सुपुर्द की गई। अन्नी लाल की भूमि पर कब्जाधारी के द्वारा अवैध रुप से ईंट भटटा संचालित किया जा रहा था। मौके पर से 30 हजार पक्की ईंट व 4 हजार कच्ची ईंट जब्त की गई। इंट भटटा संचालक पर लकड़ी की अवैध कटाई व अवैध परिवहन के प्रकरण में वन विभाग के द्वारा कार्रवाही की गई।
कब्जाधारी के द्वारा खमारिया गांव में शासकीय भमि (मरघाट) पर भी अवैध रुप से कब्जा कर लिया गया था। कब्जा की गई भूमि पर से भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा सख्ती के साथ कब्जा हटाया गया। प्रशासन के द्वारा निजी तथा शासकीय भूमि से अतिक्रमणकारियों के द्वारा किए गए कब्जे को हटा दिए जाने पर लोगो ने खुशी देखी जा रही है।
Tags
# अपराध
# खबर का असर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
खबर का असर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद