UP, जयंती पर पर्यावरणविद को किया गया याद, कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर किए प्रहार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 17, 2022

UP, जयंती पर पर्यावरणविद को किया गया याद, कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर किए प्रहार।

जयंती पर पर्यावरणविद को किया गया याद, कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर किए प्रहार।

  • बिरूहुनी में शिव और नंदी की प्रतिमा की स्थापना।

UP, जयंती पर पर्यावरणविद को किया गया याद, कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर किए प्रहार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। पर्यावरणविद स्वर्गीय भगवत स्वरूप विश्नोई की 79वीं जयंती पर बिरूहुनी के विश्नोई उद्यान में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक विषय में जहां करारे प्रहार हुए वहीं पर्यावरणविद् को याद कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर उद्यान में भगवान भोले और नंदी देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई।

UP, जयंती पर पर्यावरणविद को किया गया याद, कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर किए प्रहार।

वरिष्ठ समाजसेवी कौशल किशोर पांडे की अध्यक्षता में एवं पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में जहां अपना पूरा जीवन हरियाली बढ़ाने के लिए प्रयत्नरत रहने वाले पर्यावरणविद स्वर्गीय भगवत स्वरूप विश्नोई को याद किया गया। वहीं कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर जमकर प्रहार किए। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक प्रशांत विश्नोई ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मान किया। इस मौके पर सुरेश चौधरी, विनोद यादव, राघव मिश्र, रामजी विश्नोई, अजय सिंह, नीरज दुबे, वीरेन्द्र सेंगर, नमो नारायण अवस्थी, डॉक्टर गोविंद द्विवेदी, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी आदि प्रमुख रूप से रहे। आचार्य राघवेंद्र शुक्ला और गायत्री परिवार के पारसनाथ द्विवेदी ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।

UP, जयंती पर पर्यावरणविद को किया गया याद, कवियों ने सामाजिक विसंगतियों पर किए प्रहार।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...