Post Top Ad
Saturday, April 2, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, एसडीएम द्वारा संचारी रोग अभियान का सीएचसी अजीतमल में उदघाटन।
UP, एसडीएम द्वारा संचारी रोग अभियान का सीएचसी अजीतमल में उदघाटन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष संचारी रोग कार्यक्रम दिनांक 02 अप्रैल से 14 अप्रैल तक एवं दिनांक 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उदघाटन ब्लॉक अजीतमल में एसडीएम अखिलेश कुमार अजीतमल के द्वारा कराया गया।
दिनांक 15 से 30 अप्रैल में आशा, आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर जाकर बीमारियों की रोक-थाम हेतु साफ-सफाई की जानकारी दी जाएगी। बुखार, टीबी के लक्षण युक्त मरीजों का चिन्हीकरण एवं मच्छर के लार्वा वाली जगह पर दवा का छिड़काव करवाया जाएगा।
अभियान में 2 से 14 तक संचारी रोगों की रोक-थाम हेतु विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, पैंपलेट, पोस्टर, बैनर, ग्राम मे महिलाओ की मीटिंग, ग्राम स्वास्थ स्वच्छता एवं पोषण समिति की मीटिंग द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अखिलेश कुमार एसडीएम अजीतमल, डॉ. अवनीश कुमार अधीक्षक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल, अवनीश पाल, इत्यादि डॉक्टर व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद