Post Top Ad
Saturday, April 2, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, प्रधान पति पर मारपीट का आरोप, सफाई कर्मियों ने घेरी कोतवाली।
UP, प्रधान पति पर मारपीट का आरोप, सफाई कर्मियों ने घेरी कोतवाली।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा मिलकपुर में सफाई को लेकर प्रधान पति व सफाई कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस पिटाई से घायल सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। इधर साथी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना पर कोतवाली पहुंचे आधा सैकड़ा सफाई कर्मियों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि साथी सफाई कर्मी को छोड़ा जाए। सेनपुर के मजरा मिलकपुर में शनिवार को रोस्टर के अनुसार सफाई का कार्य चल रहा था। सफाई नायक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधान पति ने सफाई कर्मी आलोक से दूसरी जगह पर सफाई करने के लिए कहा। जिस पर आलोक ने एक तरफ काम पूरा करने के बाद दूसरी तरफ काम शुरू करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते प्रधान पति ने आलोक के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी।
सफाई कर्मियों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और पिटाई से घायल होने के बाद भी सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष को पकड़ा भी नहीं। मामले की जानकारी जिले के अन्य सफाई कर्मियों को मिलते ही कोतवाली में लगभग आधा सैकड़ा सफाई कर्मी जमा हो गए। कोतवाली में पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन ही रही थी कि फिर से प्रधान पति व सफाई कर्मी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए, पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करके उन्हें हटाया। इसके बाद दरोगा ब्रजेश भार्गव ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को अलग बैठा कर उनकी बात सुनी। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से किसी पर भी कोई कार्रवाई न करने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद