UP, विजिलेंस की टीम का मखलू पांड़े और हरी तिवारी के घर छापा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 6, 2022

UP, विजिलेंस की टीम का मखलू पांड़े और हरी तिवारी के घर छापा।

विजिलेंस की टीम का मखलू पांड़े और हरी तिवारी के घर छापा।

  • दोनों को लिया हिरासत में, सभी के फोन किये जब्त।

UP, विजिलेंस की टीम का मखलू पांड़े और हरी तिवारी के घर छापा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सुबह सवेरे जब विजिलेंस की टीम औरैया जनपद के बीजलपुर स्थित हरी तिवारी के निवास स्थान और मुरादगंज स्थित मखलू पांड़े के निवास स्थान पर छापेमारी के लिए पहुंची तो किसी को कानों कान भनक तक न लग सकी, ये दोनों निवास स्थान औरैया के दो रसूखदार हस्तियों के थे, हिंदी भाषा में एक कहावत है कि हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे वही कहावत आज इन दोनों रसूखदारों के साथ भी घटी, जो पूर्व जिलाधिकारी सुनील वर्मा के करीबी थे और उनकी कृपा से ही औरैया रत्न के खिताब से नवाजे गए थे, अब रत्न कोई ऐसी चीज थोड़े होती है जो दो लोगों में बाटी जा सकती, वह तो किसी एक व्यक्ति को ही मिल सकती है, लेकिन हमारे पूर्व जिलाधिकारी सुनील वर्मा ने औरैया रत्न को भी दो-दो लोगों में बांट दिया, ऐसे हुनरमंद पूर्व जिलाधिकारी की ही कृपा के कारण आज विजिलेंस की टीम मखलू पांडे और हरी तिवारी के दरवाजे पहुंच गई और घर के तमाम सदस्यों से मोबाइल फोन लेने के बाद उनसे घंटों की पूछताछ करती रही उसके बाद दोनों खनन माफियाओं हिरासत में ले लिया गया, इस दौरान किसी को भी अंदर बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी और ऐसा कहा जाता है कि औरैया का डीएम रहते हुए सुनील वर्मा ने इन दोनों खनन माफियाओं के साथ मिलकर खूब गोलमाल किया, इस गोलमाल की बारीकियां समझने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर कमिश्नर राजशेखर की रिपोर्ट पर डीएम सुनील वर्मा को निलंबित करते हुए विजिलेंस की टीम को औरैया रवाना कर दिया, दिन भर मगजमारी करने के बाद शाम को विजिलेंस की टीम ने औरैया नगर स्थित जालौन चौराहे के पास इनके भाई के घर भी छापेमारी की है और वहां से सबूत एकत्र किए है।

UP, विजिलेंस की टीम का मखलू पांड़े और हरी तिवारी के घर छापा।

इस कार्यवाही से एक ओर जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी जो इन दोनों हस्तियों से जुड़े रहे हैं, उनकी सांसे भी अब अटकने लगी हैं कि कहीं जांच की आंच उन तक ना पहुंच जाए, वही पूर्व जिलाधिकारी के खासमखास रहे तमाम लोगों को भी जांच की आंच से झुलसने का डर सताने लगा है, पूर्व जिलाधिकारी सुनील वर्मा और मखलू पांडे व हरी तिवारी के संबंध इतने प्रगाढ़ थे कि ककोर में निर्माणाधीन सरकारी डीएम आवास को बनाने का काम भी डीएम सुनील वर्मा ने इन्हीं दोनों को सौंप दिया था, और सूत्रों की मानें तो इस आवास के निर्माण में भी जमकर घालमेल किया गया है, इस आवास के निर्माण में घटिया निर्माण की काफी शिकायतें आती रही है, यहां तक कि पास के ही कई खेतों से कई बीघा मिट्टी जबरन खोद ली गई थी, जिसके लिए कई किसान शिकायतों को लेकर दरदर भटकने के बाद कोर्ट भी गए, लेकिन डीएम से प्रगाढ़ संबंध होने की वजह से इस जबरपेली पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी, अब हो सकता है कि पीड़ित किसान विजिलेंस टीम के समक्ष रोयें गिडगिडाएँ तो विजिलेंस की जांच का दायरा बढ़ा कर आवास के घटिया निर्माण की भी जांच की जाए।

UP, विजिलेंस की टीम का मखलू पांड़े और हरी तिवारी के घर छापा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...