Post Top Ad
Wednesday, April 6, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, युवती को जबरन घर से ले गए, शिकायत करने पर दी धमकी।
UP, युवती को जबरन घर से ले गए, शिकायत करने पर दी धमकी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहूली निवासी एक पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने नामजद व अज्ञात लोगों के द्वारा पुत्री को जबरन ले जाने तथा शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही छोटी पुत्री के साथ मारपीट करने व घर में रखे रुपए ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की फरियाद की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहूली निवासी वंश गोपाल पुत्र कनछेदी लाल ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि गत 21 मार्च 2022 की शाम करीब साढे 4 बजे वह अपने निजी काम से औरैया कचहरी गया हुआ था एवं उसकी पत्नी तथा लड़का खेतों पर गए हुए थे। घर पर उसकी पुत्री लक्ष्मी तथा छोटी पुत्री पूनम थी। उसी समय नीरज पुत्र रामबाबू निवासी लखना थाना बकेवर जनपद इटावा एवं उसके दो अज्ञात साथी घर पर आये और उसकी पुत्री लक्ष्मी को ले गए तथा बैग में रखे 50 हजार रुपए भी निकाल ले गए।
छोटी पुत्री पूनम द्वारा विरोध किए जाने पर उन लोगों ने उसकी छोटी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए धमकी देते हुए कहा कि यदि वह चिल्लाई तो जान से मार देंगे। इसके बाद जब प्रार्थी घर आया तो छोटी पुत्री पूनम ने उसे सारी बात बताते हुए कहा कि तीन लोग उसकी पुत्री लक्ष्मी को जबरन पकड़ कर ले गये हैं। इसके बाद उपरोक्त नीरज द्वारा धमकी दी गई कि वह उसकी पुत्री को ले गया है। अगर कोई रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। तब से प्रार्थी बराबर खोजबीन कर रहा है। परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका। प्रार्थी को डर है कि उक्त अपराधी उसकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। उसने उपरोक्त आशय का थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद