UP, संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 21, 2022

UP, संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान।

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान।

UP, संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि एक युवक से प्रेम संबंधों के चलते महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विनीता को तुर्किपुर निवासी सत्यपाल पुत्र आशा इकदिल जनपद इटावा से भगा कर लाया था। सत्यपाल गुजरात में नौकरी करता है और वह 15 दिन पहले ही गुजरात से लौटकर आया था और बीबी नेहा को मायके छोड़ आया था। सतपाल की शादी नेहा से करीब 18 माह पहले ही हुई थी। शादी के बाद एक बच्ची मन्नत 6 माह है। जब तक सत्यपाल की पत्नी नेहा को यह जानकारी मिली कि उसका पति दूसरी औरत को भगाकर लाया है तो कल शाम को नेहा ने अपने पिता के घर से आकर अपने पति सत्यपाल के खिलाफ थाना अयाना जनपद औरैया में मारपीट के सम्बंध में एनसीआर दर्ज कराई। नेहा की तहरीर के आधार पर अयाना पुलिस सत्यपाल को पूछताछ के लिए थाना ले आई थी। रात में विनीता ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

UP, संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...