Post Top Ad
Saturday, April 2, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
UP, शहर के दैवीय मंदिरों में जूनियर शाखा अनमोल ने चलाया सफाई अभियान।
UP, शहर के दैवीय मंदिरों में जूनियर शाखा अनमोल ने चलाया सफाई अभियान।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की जूनियर अनमोल शाखा द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को प्रातः 5 बजे से आवास विकास कॉलोनी, औरैया स्थित काली माता मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत जूनियर शाखा अनमोल के सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से समूचे मंदिर परिसर की साफ-सफाई व धुलाई की गई, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना, हवन आदि कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी।
जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत 5 वर्षों से अनवरत शहर के प्रमुख दैवीय मंदिरों पर तड़के प्रातः 2 घंटे तक अनमोल शाखा के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से शाखा के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, अजय पोरवाल, रजत पुरवार, आदित्य लक्ष्यकार, रोहन पुरवार, साहिल श्रीवास्तव, मोहित लक्ष्यकार आदि सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद