Post Top Ad
Saturday, April 2, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, यमुना में नहाने के दौरान डूबे तीनों युवकों के शवों एसडीआरएफ ने 25 घंटे बाद किया बरामद।
UP, यमुना में नहाने के दौरान डूबे तीनों युवकों के शवों एसडीआरएफ ने 25 घंटे बाद किया बरामद।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अयाना। यमुना में नहाने के दौरान डूबे जालौन के कुठौंद निवासी तीनों युवकों के शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाले। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जालौन के शेखपुरा अहीर निवासी गजेंद्र (19), आलमपुर निवासी राज (18) और मोहन (19) तीनों दोस्त थे।
शुक्रवार सुबह जालौन माता मंदिर के दर्शन करने की बात कहकर वह घर से निकले थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह अयाना के बीझलपुर के पास यमुना में नहाने चले आए। पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की, लेकिन दोपहर तक उनका पता नहीं चला। इस पर लोगों ने हंगामा किया।
सीओ प्रदीप कुमार व एसडीएम अखिलेश कुमार ने कानपुर और आगरा से एसडीआरएफ की टीम बुलाई। एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीमें उनके लगातार खोजती रहीं। शनिवार दोपहर बाद बीझलपुर पीपा पुल के पास गजेंद्र का शव मिला, जबकि राज व मोहन के शव घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर सिलौवा गांव के पास मिले। यमुना में डूबने वाले तीनों युवकों के शव मिलने के बाद आलमपुर और शेखपुरा अहीर से पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
गजेंद्र का भाई बृजेंद्र जोर-जोर से चिल्ला कर नदी की तरफ भाग रहा था। इस पर लोगों ने उसे पकड़ा और ढांढस बंधाया। राज के भाई सोनू व कुंवर लाल एक दूसरे से लिपट कर दहाड़े मारकर रोते बिलखते रहे। सबसे बुरा हाल गजेंद्र के वृद्ध पिता मूलचरण का था। मौके पर मौजूद लोग उन्हें पानी के छींटे मारकर होश में लाते रहे। औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों से चार-चार लाख रुपये की दैवी आपदा के तहत सरकारी मदद पीड़ित परिवार को दिलाने की बात कही। शव मिलने के बाद उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली से थाने भेजा जाने लगा। तेज धूप में तपती ट्राली में शव पड़े होने पर परिजन व स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर विधायक ने एंबुलेंस बुलाकर शव मोर्च्युरी भेजने के निर्देश दिए और लोगों को शांत कराया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद