UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, April 7, 2022

UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

  • श्रद्धालुओं ने अपने व अपने परिवार की सलामती के लिए किया दीपदान।

UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा गुरुवार को प्रातः 7 बजे यमुना जयंती के पावन अवसर पर यमुना आरती का भव्य आयोजन किया गया,  जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों ने यमुना मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ उनका गुणगान करते हुए घंटा, शंख आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ यमुना मैया की दिव्य आरती का आयोजन किया।

UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना का उद्गम यमुनोत्री से है, यमुनोत्री जाए बिना उस क्षेत्र की यात्रा अधूरी मानी जाती है। गढ़वाल क्षेत्र की यह 65 सौ मीटर सबसे बड़ी चोटी है, इसे सुमेर भी कहते हैं इसके एक भाग का नाम कलिंद् है, यही से यमुना प्रारंभ होती हैं। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष नवरात्र की छठ को यमुना जयंती के पावन अवसर पर यमुना आरती का भव्य आयोजन यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर धूमधाम से मनाया जाता हैं। यमुना मैया की आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान के अंतर्गत अपने व अपने परिवार की सलामती, सुख-समृद्धि, शांति व संपन्नता हेतु अपनी आस्था का एक-एक दीपक यमुना मैया को समर्पित किया।

UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

समिति के संस्थापक ने बताया कि यमुना और यमराज परम तेजस्वी सूर्य देवता की संतान हैं। यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि यमुना में स्नान करने वाले प्राणी को कभी यमलोक नहीं जाना पड़ेगा। नव संवत्सर शुरू होते ही छह दिन बाद छठ को यमुना अपने भाई यमराज को छोड़कर धरा धाम पर आ गई थी इसलिए नवरात्र छठ को यमुना जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।

UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. परिहार, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. अभय कांत अग्रवाल, वन विभाग के रेंजर लक्ष्मी कांत दुबे, सभासद छैया त्रिपाठी, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, शिक्षक अनुराग गुप्ता, आनन्द गुप्ता, मनीष पुरवार, हर्ष गुप्ता, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता, संरक्षक मीरा गुप्ता, कोषाध्यक्ष क्षमा सोनी, सभासद पंकज मिश्रा, रमेश प्रजापति, गौरव अग्रवाल, आदित्य पोरवाल, कपिल गुप्ता, मनोज पुरवार, अखिलेश पोरवाल, राजेश शर्मा, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, अजय पोरवाल, यश गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आदित्य लक्ष्यकार, रज्जन बाल्मीकि आदि दो सैकड़ा श्रद्धालु मौजूद रहे।

UP, यमुना जयंती पर यमुना तट में हुआ यमुना आरती का भव्य आयोजन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...