राजगढ़/तलेन, जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस का विधायक की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, May 20, 2022

राजगढ़/तलेन, जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस का विधायक की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।

जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस का विधायक की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।

राजगढ़/तलेन, जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस का विधायक की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलेन परिसर में गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में विधायक की उपस्थिति में रिबन काटकर जननी 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक राजवर्धन सिंह, बीएमओ गौरव त्रिपाठ, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, सरिता सहगल, लक्ष्मी नारायण यादव, गोपी राजपूत, हरि सिंह केशवाल, मान सिंह यादव उपस्थित थे। अतिथियों की उपस्थिति में सरिता सहगल ने रिबन काटकर जननी 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मान सिंह यादव का स्वागत भाषण हुआ, तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ।

राजगढ़/तलेन, जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस का विधायक की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।

विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नरसिंहगढ़ में 20 करोड़ का अस्पताल, 75 लाख का ऑक्सीजन प्लांट, कुरावर में 7 करोड़ पीएससी बिल्डिंग का निर्माण, बोडा में 20 बिस्तर का हॉस्पिटल, तलेन में 6 बिस्तर का प्रसूति गृह था जिसे बढ़ाकर 16 बिस्तर का प्रसूति गृह किया गया है। हम धीरे-धीरे विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्याम वात्रे ने किया व आभार बीएमओ गौरव त्रिपाठी ने व्यक्त किया। इस मौके पर पीरुलाल भतकरिया, कैलाश मोहन यादव, भारत सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, उत्तम सिंह चंदेल, गिरधारी लाल जाटव, शिव प्रसाद शर्मा, घनश्याम जाटव, कृष्ण पाल सिंह परमार, मनोज यादव, मुकेश यादव, भगवान सिंह राजपूत, श्याम जाट, पवन यादव, अमन चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

राजगढ़/तलेन, जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस का विधायक की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...