Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, तहसील कार्यालय से परमिशन लेकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने कुचला, मौके पर मौत।
रायसेन, तहसील कार्यालय से परमिशन लेकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने कुचला, मौके पर मौत।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
रायसेन। थाना देवनगर पुलिस चौकी नकतरा के तहत शुक्रवार को दोपहर भील टोला भूसीमेटा थाना सुल्तानपुर निवासी दो चचेरे भाईयों की अमरावद सागर रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के सामने हुए सड़क हादसे में मौके पर मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन, पत्नी व बच्चे जिला अस्पताल पहुंच गए। वह विलाप करने लगे, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की पुलिस चौकी में शवों के मर्ग कायम करने की प्रक्रिया की गई। शवों को मर्चुरी के डी फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को सुबह मर्चुरी में शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की मौजूदगी में किया जाएगा। गेंदालाल बारेला पिता गुलजार सिंह 27 वर्ष व जयसिंह पिता अमरसिंह भील बारेला भूसीमेटा भील टोला सुल्तानपुर के हैं, दोनों चचेरे भाई थे। खेत में बोर कराने के लिए शुक्रवार को सुबह सवा 10 बजे रायसेन तहसील कार्यालय परमिशन के लिए आए थे। दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे गांव लौट रहे थे। तभी अमरावद के कुरावद रोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय के समीप बाइक से जा रहे थे। किसी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन चालक द्वारा टक्कर मार दी थी। मौके पर ही दोनों चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक गेंदालाल की पत्नी व उनके तीन लड़के है। मृतक जयसिंह बारेला की पत्नी रेखा बाई हैं, उनके 4 बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी करते थे। किसी तरह हाड़तोड़ मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद