रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 28, 2022

रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

  • कुण्डाली गावं में आयोजित की गई कांग्रेस की बैठक।

रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कांग्रेस की नीतियो से प्रभावित होकर करीब 200 भाजपा कार्यकर्ता कुण्डाली गांव में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल बेगमगंज तथा उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास की विशेष मौजूदगी में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। यहां पर अतिथियों के द्वारा कांग्रेस में शामिल होने वालो का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस की बैठक का आयोजन तहसील मुख्यालय से करीब 22 किलो मीटर दूर कुण्डाली गावं में उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल के मुख्य अतिथ्य में किया गया। यहां पर भाजपा के मंडल पदाधिकारी हेमंत लोधी तथा संतोष कुमार लोधी के नेतृत्व में करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा को छोड़ने की घोषणा कर कांग्रेस का दामन थामा। प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्वांजिल दी गई। बैठक को उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल बेगमगंज ने संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। तथा कहा कि मंहगाई तेजी से बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है। किसान विरोधी केंद्र सरकार उद्योगपति अडानी, अंबानी को लाभ पहुचाने के लिए मनमानी पूर्वक फैसले ले रही है। धर्म के नाम पर लोगो को लड़ाया जा रहा है। उन्होने कहा कि बीते विधान सभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने कमलनाथ पर भरोसा जताकर कांग्रेस को सत्ता तक पहुचाया था। लेकिन भाजपा ने साजिश रचकर बिकाऊ नताओं को अपने खेमे में कर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिरा दिया। लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा की नीति को समझ चुकी है, तथा अगले साल होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर कविंद्र रधुवंषी, माधव सिंह पटेल, जसवंत कुकरैया, मदन लाल नेमा, महेंद्र पुरी गोस्वामी, सुभाष शर्मा, लक्ष्मण पटेल, टीकम पटेल, लखन पटेल, रामसिंह, विश्वनाथ पटेल, रवि लोधी, दुर्गेष लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रायसेन/सिलवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...