रायसेन, डी-लिस्टिंग महारैली की तैयारियां पूर्ण, समस्त हिंदू समाज के लोगों से की अपील। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 28, 2022

रायसेन, डी-लिस्टिंग महारैली की तैयारियां पूर्ण, समस्त हिंदू समाज के लोगों से की अपील।

डी-लिस्टिंग महारैली की तैयारियां पूर्ण, समस्त हिंदू समाज के लोगों से की अपील।

  • जिले भर से लगभग 15000 जनजाति समाज के लोग निकालेंगे रैली।

रायसेन, डी-लिस्टिंग महारैली की तैयारियां पूर्ण, समस्त हिंदू समाज के लोगों से की अपील।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा आगामी 29 मई 2022 रविवार को एकत्रीकरण कर महारैली निकाली जाएगी। इसी की पूर्व तैयारी और व्यवस्थाओं के लिए जनजाति सुरक्षा मंच कार्यालय विजया बैंक भवन सागर रोड रायसेन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में विकासखंड साची के संयोजक शैतान सिंह पंवार, समाजसेवी मनोहर मेहरा, मनोज रानी कुशवाह गोपालपुर ने बताया कि इस कार्यक्रम को व्यवस्थित संचालित करने के लिए आयोजन समिति बनाई गई है। जिसके संरक्षक देवी सिंह पवार, सदस्य सरदार सिंह पोर्ते, कमलेश चौहान, बने सिंह वर्मा, भगवान सिंह पवार, हेमंत धुर्वे, राजा आदिवासी सहित 11 सदस्य आयोजन समिति में है। रायसेन जिले के सभी विकास खंड से जनजाति समाज के लगभग 15000 लोग इस रैली के रूप में रायसेन आएंगे। जनजाति समाज के लोगों को बैठने के लिए दशहरा मैदान में मंच पर भगवान बिरसा मुंडा, माता शबरी एवं जनजाति समाज के नेता स्वर्गीय कार्तिक उरांव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जनजाति सुरक्षा मंच विकासखंड सांची एवं आयोजन समिति के शैतान सिंह पवार ने समस्त हिंदू समाज, पत्रकार गण, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से जनजाति समाज की इस रैली के महा अभियान में अपना सहयोग और समर्थन की अपील की है। दशहरा मैदान से जाने वाली इस रैली में मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा, जल और शरबत रहेगा। अतः सभी समाज के लोग इस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

रायसेन, डी-लिस्टिंग महारैली की तैयारियां पूर्ण, समस्त हिंदू समाज के लोगों से की अपील।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...