पत्नी को पति और महिला दोस्त पर था अफेयर का शक, पत्नी ने महिला का 5 लोगों से कराया रेप, बनाया VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 31, 2022

पत्नी को पति और महिला दोस्त पर था अफेयर का शक, पत्नी ने महिला का 5 लोगों से कराया रेप, बनाया VIDEO

पत्नी को पति और महिला दोस्त पर था अफेयर का शक, पत्नी ने महिला का 5 लोगों से कराया रेप, बनाया VIDEO

पत्नी को पति और महिला दोस्त पर था अफेयर का शक, पत्नी ने महिला का 5 लोगों से कराया रेप, बनाया VIDEO

हैदराबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अफेयर के शक में पति की दोस्त का ही रेप करवा दिया। दरअसल, महिला को शक था कि उसके पति का उसके दोस्त के साथ अफेयर है। इतना ही नहीं महिला ने रेप का वीडियो भी बनाया। यह मामला साइबराबाद के गच्चीबौली का है, यहां एक महिला ने दूसरी महिला का रेप कराने के लिए 5 लोगों को हायर किया, ताकि वह उस महिला का रेप करा सके, जिसे लेकर उसे अपने पति के साथ अफेयर का शक था।

पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही 5 लोगों ने महिला के साथ रेप को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, गायत्री का पति श्रीकांत UPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में पीड़िता से मिला था। पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आती थी। इसके बाद वह अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही। इसके बाद गायत्री को शक हो गया कि उसके पति का महिला के साथ अफेयर चल रहा है। काफी विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया। 
 
आरोप है कि 26 मई को गायत्री ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। यहां पहले से ही गायत्री ने हायर किए गए लोगों को बुला लिया। इसके बाद पीड़िता के साथ रेप किया गया। यह भी आरोप है कि इसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया गया कि अगर वह पुलिस के पास जाती है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उधर, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को पति और महिला दोस्त पर था अफेयर का शक, पत्नी ने महिला का 5 लोगों से कराया रेप, बनाया VIDEO

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...