महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, युवक महिला की बेटी से भी बनाना चाहता था संबंध, उतारा मौत के घाट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 31, 2022

महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, युवक महिला की बेटी से भी बनाना चाहता था संबंध, उतारा मौत के घाट।

महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, युवक महिला की बेटी से भी बनाना चाहता था संबंध, उतारा मौत के घाट।

महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, युवक महिला की बेटी से भी बनाना चाहता था संबंध, उतारा मौत के घाट।

बिहार। राजधानी पटना से सटे शेखपुरा में अवैध संबंधों में लिपटी साजिश की एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। जहां एक आरोपी पहले एक महिला से प्रेम करता है, उसके साथ कथित शारीरिक संबंध बनाता है। जब महिला उसके प्रेम जाल में आ जाती है, तब उसकी बेटी पर अपनी गलत निगाहें डालने लगता है। घटना शेखपुरा की बताई जा रही है, जहां बेटी पर बुरी नजर रखने वाले को महिला ने कुछ ऐसा सबक सिखाया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि हत्या की रात चंद्रशेखर को खूब शराब पिलाई और उसके बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद अपने गांव लौट गए। पुलिस ने चंद्रशेखर की लाश को लावारिश हालत में बरामद की। पुलिस को जांच में पता चला कि चंद्रशेखर के मोबाइल पर अंतिम कॉल संतोष की पत्नी का आया था, इसी आधार पर आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया।

दरअसल, महिला की बेटी पर प्रेमी की बुरी नजर थी, जिससे महिला परेशान थी। ऐसे में उसने उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया। 24 मई को आरोपी महिला ने धोखे से उसे एक बगीचे में बुलाया, जहां पति-पत्नी ने मिलकर पत्थरों से कूचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी पति संतोष साह और उसकी पत्नी को शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया, दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों पति-पत्नी का कहना है कि अपनी बेटी को दरिंदे की बुरी नजर से बचाने के लिए उन्होंने हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस की पूछताछ में संतोष ने बताया कि चंद्रशेखर प्रसाद ने मेरी पत्नी को फंसाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाया, उसके बाद उसने मेरी 15 साल की बेटी पर बुरी नजर डाली। झाड़-फूंक के नाम पर चंद्रशेखर उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाता था। उसके बाद उसने पत्नी को कहा कि अपनी बेटी को मेरे पास भेजो। मृतक पांच बच्चों के पिता होने के बाद भी मेरी बेटी से ऐसा करना चाहता था। यहां तक कि वह उससे शादी की भी प्लानिंग कर रहा था, जो हमें मंजूर नहीं था। ऐसे में हमने चंद्रशेखर से पीछा छुड़ाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। एक दिन मेरी पत्नी ने फोन कर उसे सुनसान बगीचे में बुलाया, उसके बाद हमलोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, युवक महिला की बेटी से भी बनाना चाहता था संबंध, उतारा मौत के घाट।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...