Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
74 वर्षीय पिता ने ही कर डाली अपने बेटे और बहू की हत्या, चाकू से रेता गला, फिर दूसरी जगह जाकर सो गया, कहा - मुझे अफसोस नहीं।
74 वर्षीय पिता ने ही कर डाली अपने बेटे और बहू की हत्या, चाकू से रेता गला, फिर दूसरी जगह जाकर सो गया, कहा - मुझे अफसोस नहीं।
उत्तर प्रदेश। कानपुर में 74 साल के बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू का गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी को वारदात को अंजाम देने का कोई अफसोस नहीं है। आरोपी ने बुधवार रात साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया था। उसका बेटा और बहू आईपीएल मैच देखकर कमरे में सो गए थे, इसके बाद पिता ने दोनों का चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर में रोज विवाद होता रहा था। वहीं आरोपी ने कहा कि वह बता नहीं सकता, ऐसा करने के लिए वह मजबूर हो गया था। बता दें कि आरोपी के बेटे ने एक साल पहले सामूहिक विवाह समारोह में शादी की थी।
27 वर्षीय शिवम और 25 वर्षीय जूली ने शादी के बाद एक साल पहले जिस बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था, शिवम के उसी 74 वर्षीय पिता दीप कुमार तिवारी ने दोनों की गला काटकर हत्या कर दी। दीप तिवारी ने बेटे और बहू की हत्या के बाद पहले तो अपराध छिपाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी का कहना है कि जब वे दोनों सो रहे थे, तभी दोनों को दो-दो चाक़ू मारकर गर्दन काट दी। ऐसा करने को मजबूर हो गया था। आरोपी दीप तिवारी अपने बेटे और बहू के साथ बजरिया में रहता था। शिवम और जूली ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। शुरू में सब ठीक था, लेकिन एक महीने बाद घर में पैसे को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया। इसके अलावा परिवार में कुछ अन्य मामले भी थे, जिनके बारे में खुद आरोपी बताने से कतराता रहा। आरोपी ने दोनों का कत्ल रात में करने के बाद पानी के कटोरे में हाथ धोये, फिर दूसरी जगह जाकर सो गया।
सुबह पांच बजे जब पड़ोसियों ने दोनों के कत्ल की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी हैरान थी कि घर में न लूट हुई, न झगड़ा हुआ तो मर्डर किसने कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग पिता से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। डीसीपी पश्चिम ने कहा कि इस डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर के विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूल की है। कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में दंपत्ति के हत्याकांड का पुलिस ने दो घंटे में खुलासा कर दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद