Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अकबर से तुलना, सिंधिया को कहा सर्वश्रेष्ठ हीरा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट मंत्री ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अकबर से तुलना, सिंधिया को कहा सर्वश्रेष्ठ हीरा।
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुग़लकालीन शासक अकबर से की है। एमपी के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को अकबर के समान महान बताया है। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हीरा कहा। दरअसल, गुना में लोकार्पण और भूमिपूजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच पर विशेष राजशाही कुर्सी का इंतज़ाम किया गया था। जब कार्यक्रम चल रहा था तब पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अकबर के पास हीरे छांटने की क्षमता थी। अकबर इसलिए बड़ा था, क्योंकि उसके पास 9 हीरे थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उड्डयन मंत्रालय के लिए मध्यप्रदेश से सर्वश्रेष्ठ हीरा ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में चुना है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय को धरातल से उठाकर आसमान में पहुंचा दिया है। वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि इस पार्टी में सेवा करने के लिए आए हैं। जब तक सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह से नहीं पहुंच जाता तब तक रुकेंगे नहीं। साथ ही कहा कि जिस सरकार ने जनकल्याण की बजाय खुद के कल्याण पर ध्यान दिया उसे बदलने के लिए 25 MLA और 6 मंत्रियों ने बलिदान दिया था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद