महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया रेप का आरोप, महिला सिपाही खुद एन्टी रोमियो स्क्वॉड में है शामिल, दरोगा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 11, 2022

महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया रेप का आरोप, महिला सिपाही खुद एन्टी रोमियो स्क्वॉड में है शामिल, दरोगा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।

उत्तर प्रदेश। बांदा जिले में मिशन शक्ति के तहत एन्टी रोमियो दस्ते में शामिल एक महिला कांस्टेबल खुद यौन उत्पीड़न का शिकार हो गई। महिला कांस्टेबल ने एक दरोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी दरोगा ने करीब ढाई महीने बाद कोर्ट में समर्पण किया, उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले के गिरवां थाना में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने फरवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बबेरू थाने में तैनात दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच गिरवां थाना प्रभारी कर रहे हैं। अब 70 दिन बाद मंगलवार को आरोपी दरोगा शिवाजी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया, एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।

महिला कांस्टेबल ने 28 फरवरी को थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उसे 21 फरवरी को पता चला था कि दरोगा का बबेरू की रहने वाली एक लड़की के साथ संबंध है और उसने चुपचाप शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर दरोगा ने उसके साथ कई बार रेप किया। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा और थाने के बाहर मिलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने कहा, 'दरोगा की धमकियों से मुझे खतरा महसूस हुआ और मैंने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी।' पुलिस के मुताबिक, एक महिला कांस्टेबल ने एक दरोगा पर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी दरोगा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया रेप का आरोप, महिला सिपाही खुद एन्टी रोमियो स्क्वॉड में है शामिल, दरोगा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...