दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 16, 2022

दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर।

दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर।

दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
एरवाकटरा। मारपीट में घायल गर्भवती का मेडिकल कराने के लिए होमगार्ड एरवाकटरा सीएचसी लेकर आया। डॉक्टरों का कक्ष खाली होने पर गर्भवती करीब दो घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही। फार्मासिस्ट थोड़ी देर इंतजार करने की बात बोलते रहे। फिर फोन करने पर करीब साढ़े पांच बजे के बाद डॉक्टर आए और पीड़िता का मेडिकल किया।

दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर।

एरवाकटरा क्षेत्र के सराय कछवाह निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि घर के सामने घूरा डालने से पारिवारिक चाचा को मना किया तो वह झगड़ने लगे। गर्भवती पत्नी रानी बचाव करने आई तो उसे पीटा। मारपीट में पत्नी के हाथ व पेट में गंभीर चोटें आई। दोपहर तीन बजे होमगार्ड रविंद्र कुमार व महिला होमगार्ड क्षमा मेडिकल परीक्षण के लिए घायल पत्नी रानी देवी व भाभी रामसखी को लेकर सीएचसी एरवाकटरा पहुंचे।

दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर।

यहां पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। पत्नी रानी करीब दो घंटे तक अस्पताल में दर्द के कारण तड़पती रही। यहां जब भी फॉर्मासिस्ट से पूछा तो वह थोड़ी देर में डॉक्टर के आने की बात बोलते रहे। फोन करने पर साढ़े पांच के बाद डॉक्टर पहुंचे और दोनों महिलाओं का मेडिकल किया। इसके बाद प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद होमगार्ड दोनों को थाने ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर की तरफ से अगर लापरवाही बरती गई है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। एरवाकटरा थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।

दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...