आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 21, 2022

आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां।

आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां।

आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां।

हरियाणा। अंबाला शहर के बलदेव नगर में सूचना के बाद एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने वहां से चार युवकों व तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया। बलदेव नगर पुलिस को इस स्पा सेंटर के बारे में सूचना मिल रही थी, लेकिन सूचना पुख्ता होने के बाद SHO के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, स्पा सेंटर के नाम पर गलत एक्टिविटी चल रही थी। पकड़े गए युवकों और युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अंबाला के बलदेव नगर इलाके में चल रहे बेटर मूवमेंट स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर चार युवक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम चल रहा है, इसके बाद पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आयुर्वेदिक स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर में गलत एक्टिविटी चल रही थी। सूचना मिलने के बाद रेड की गई और पकड़े गए युवक-युवतियों पर कार्रवाई की गई है।

आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक काम, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...