रायसेन/देवरी, पंचायत के भ्रष्टाचार खोले तो पत्रकार को सोशल मीडिया पर मिली गालियां? पत्रकारों ने थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 21, 2022

रायसेन/देवरी, पंचायत के भ्रष्टाचार खोले तो पत्रकार को सोशल मीडिया पर मिली गालियां? पत्रकारों ने थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन; देखें VIDEO

पंचायत के भ्रष्टाचार खोले तो पत्रकार को सोशल मीडिया पर मिली गालियां? पत्रकारों ने थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/देवरी, पंचायत के भ्रष्टाचार खोले तो पत्रकार को सोशल मीडिया पर मिली गालियां? पत्रकारों ने थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
देवरी। पंचायतों के अब पत्रकार भ्रष्टाचार खोलेंगे तो उनको गालियां मिलेंगी? ऐसा ही एक मामला रायसेन जिले के देवरी से आया है, जहां एक पत्रकार ने फर्जी बिलों को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया था। इसी को लेकर देवरी के उपसरपंच ने व्हाट्सएप्प ग्रुप में गालिया लिख डाली, जिससे वहां पर पत्रकारों में रोष व्याप्त है। मामला फर्जी बिलों को उजागर करने का है। रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील देवरी मे दिनांक 19-05-2022 को पत्रकार राजेश रघुवंशी ने ग्राम पंचायत देवरी के फर्जी बिल ग्रुप में उजागर किये थे।



उक्त बिल ग्राम पंचायत में पदस्थ कर्मचारियों के ही नामों एवं रिश्तेदारों के नामों से बनाए गये है, तथा ग्राम पंचायत द्वारा काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उक्त बिलों की सत्यता के बारे में आम जनता को पता चले इसलिए बिल राजेश रघुवंशी संवाददाता द्वारा एक दैनिक समाचार पत्र के व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गये थे, जिसमें ग्राम पंचायत देवरी में उपसरपंच के पद पर पदस्थ मनोज सोनी द्वारा दोपहर 1.46 पर गाली-गलोच का मामला सामने आया है। देवरी-उदयपुरा के पत्रकारों ने मनोज सोनी उपसरपंच ग्राम पंचायत देवरी के खिलाफ अति शीघ्र कानूनी कार्यवाही की माँग की है।

रायसेन/देवरी, पंचायत के भ्रष्टाचार खोले तो पत्रकार को सोशल मीडिया पर मिली गालियां? पत्रकारों ने थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन; देखें VIDEO

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...