रायसेन/बरेली, भरत जैसा महात्मा और भगवान राम जैसे भाई संसार में नहीं है। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, May 25, 2022

रायसेन/बरेली, भरत जैसा महात्मा और भगवान राम जैसे भाई संसार में नहीं है।

भरत जैसा महात्मा और भगवान राम जैसे भाई संसार में नहीं है।

रायसेन/बरेली, भरत जैसा महात्मा और भगवान राम जैसे भाई संसार में नहीं है।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गुराडिया मार्ग पर शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में श्री राम यज्ञ एवं श्री रामचरितमानस की कथा सुनाई जा रही है। कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास सुश्री विद्या भारती के द्वारा श्री राम भगवान और भगत जी के उनके प्रति स्नेह के ऊपर कथा सुनाई और कहा कि भरत जी भगवान श्री राम के इतने प्रेमी थे कि उन्होंने कभी भरत की बुराई सुन ही नहीं सकते थे। भगवान श्री राम जब वनवास गए तो उन्होंने भरत को राज्य का राजा बनने को कहा तो उन्होंने भगवान से कहा कि जब तक आप नहीं आएंगे मैं राजा नहीं बन सकता, सिंहासन पर तो सिर्फ आपका अधिकार है। भगवान श्री राम और भरत जी में बड़ी आत्मीयता थी। उन्होंने तुलसीकृत रामचरित मानस की चौपाइयों के आधार पर भारती जी ने बहुत ही धार्मिक और करुणा प्रिय रामचरितमानस कथा सुनाई। कथा श्रवण करने क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, बाड़ी जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह पटेल, नगर के एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ सैकड़ों की संख्या में माताओं-बहनों ने निरंतर कथा श्रवण कर रही है। साथ ही रात्रि में 8.00 बजे से प्रयागराज से पधारी हुई बहुत ही सुंदर अच्छे पात्रों के द्वारा रामलीला प्रस्तुत की जा रही है। रामलीला के महंत दिवाकर पांडे ने बताया कि हमारा उद्देश्य हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना और भगवान के जीवन पर प्रकाश डालना और लोगों को संदेश देना कि भगवान राम ने जनता को क्या संदेश दिया है। कथा का विश्राम दिवस 27 मई को होगा। भगवान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव पार्वती शिवलिंग स्थापना के साथ विशाल भंडारा कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।

रायसेन/बरेली, भरत जैसा महात्मा और भगवान राम जैसे भाई संसार में नहीं है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...