Post Top Ad
Friday, May 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, सरकारी कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए लोग, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज, कहा - कलेक्टर-एसपी भी ले लेते भाजपा की सदस्यता।
रायसेन, सरकारी कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए लोग, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज, कहा - कलेक्टर-एसपी भी ले लेते भाजपा की सदस्यता।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन में सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की मौजूदगी में 5 लोगों ने भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मामले पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश सरकार और अधिकारियों पर हमलावर हो गई है। इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के.के मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि शासकीय मंच पर लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे है, यह बड़े आश्चर्य व शर्म की बात है। बेहतर होता अगर दोनों प्रशासनिक अधिकारी भी भाजपा की सदस्यता ले लेते। इन्हीं अधिकारियों के कंधों पर अब निष्पक्ष पंचायत और निकाय चुनाव की जिम्मेदारी है। वहीं इस मामले को कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन में भी मंच से कांग्रेस पार्टी के इच्छावर से पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी उठाया। कहा है कि शासकीय मंच पर कुछ लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जाती है। सभी अधिकारी देखते रहते हैं, यह बहुत गलत हुआ है।
17 मई को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या स्कूल के परिसर में बने 100 सीटर बालिका-बालक छात्रावास के दोनों नव निर्मित भवनों का लोकार्पण स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल मंचासीन थे। लोकार्पण कार्यक्रम के समापन के साथ ही मंच संचालन कर रहे संचालक शिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया ने कुछ लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए मंच पर बुलाया तो मंचासीन कलेक्टर और एसपी सकते में आ गए और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के मंच से नीचे उतर गए। कार्यक्रम में कई विभागो के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शासकीय कार्यक्रम के मंच से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद