Post Top Ad
Thursday, May 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हेडमास्टर स्कूल में लेकर आई बीफ, हिंदू स्टाफ ने विरोध कर की शिकायत, मामला दर्ज।
हेडमास्टर स्कूल में लेकर आई बीफ, हिंदू स्टाफ ने विरोध कर की शिकायत, मामला दर्ज।
असम। लखीमपुर में पुलिस ने सरकारी स्कूल की हेडमास्टर पर लंच में कथित तौर पर बीफ लाने पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के बाकी स्टाफ, जिनमें कुछ हिंदू शिक्षक भी थे, उनकी शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। स्टाफ को जैसे ही पता चला कि हेडमास्टर स्कूल में लंच में बीफ लेकर आई हैं, उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद स्टाफ ने लखीमपुर पुलिस स्टेशन में हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर महिला शिक्षिका को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी लाया गया।
पुलिस के मुताबिक, हेडमास्टर पर आईपीसी की धाराओं 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295A (किसी भी धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से शिक्षिका को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद