Post Top Ad
Thursday, May 19, 2022
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
भाभी से उसके देवर और रिश्तेदार करते थे गैंगरेप, पति करता था अननेचुरल सेक्स, विरोध किया यो पति ने कहा - देवरों से सबंध बनाओगी, तभी वंश बढ़ेगा।
भाभी से उसके देवर और रिश्तेदार करते थे गैंगरेप, पति करता था अननेचुरल सेक्स, विरोध किया यो पति ने कहा - देवरों से सबंध बनाओगी, तभी वंश बढ़ेगा।
ग्वालियर। एक महिला से तीन साल तक गैंगरेप का रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। महिला का पति, दो देवर और एक अन्य रिश्तेदार हर दूसरी रात उसके साथ रेप करते थे। महिला के पति ने अननेचुरल सेक्स भी किया। बदनामी के डर से पीड़िता इतने समय तक खामोश रही। महिला ने हिम्मत जुटाकर जब आपबीती पुलिस को सुनाई तो वह भी हैरान हो गए। मामला गुब्बारा फाटक कोतवाली का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत दो देवर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर की रहने वाली 26 साल की युवती का निकाह तीन साल पहले हुआ था। तीन माह बाद से ही उसका पति अननेचुरल सेक्स करने लगा। महिला ने जब विरोध किया, तो उसकी सास व देवर भी आ गए। उसे चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उसके पति व दो देवर गलत काम करने लगे। जब वह विरोध करती, तो मारपीट की जाती थी। बदनामी के डर से वह चुप रही, तो आरोपियों के हौसले बढ़ गए। अब तो हर दूसरी रात देवर तो कभी पति उसके साथ हरकत करते थे। यही नहीं पति ने अन्य रिश्तेदार से भी कई बार रेप करवाया।
एक साल पहले महिला हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची थी। इसका पता चलते ही पति और देवर थाने जा पहुंचे। यहां से उसे गलत काम नहीं करने का वादा किया। इसके बाद महिला थाने के गेट से ही बगैर शिकायत किए वापस आ गई। उसके बाद घर लाकर पति उसे किराए के कमरे में लेकर पहुंचा। यहां पर भी दोनों देवर और पति ने उसी रात नशे में धुत होकर गैंगरेप किया। महिला ने विरोध किया, तो पति ने कहा कि देवरों से सबंध बनाओगी, तभी वंश बढ़ेगा। मंगलवार को महिला फिर से बहोड़ापुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति, दोनों देवरों और अन्य के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद