मां-बेटियों का प्रेमियों संग चल रहा था अफेयर, परिवार बना रोड़ा तो प्रेमियों संग मिलकर खिलाया जहर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 19, 2022

मां-बेटियों का प्रेमियों संग चल रहा था अफेयर, परिवार बना रोड़ा तो प्रेमियों संग मिलकर खिलाया जहर।

मां-बेटियों का प्रेमियों संग चल रहा था अफेयर, परिवार बना रोड़ा तो प्रेमियों संग मिलकर खिलाया जहर।

मां-बेटियों का प्रेमियों संग चल रहा था अफेयर, परिवार बना रोड़ा तो प्रेमियों संग मिलकर खिलाया जहर।

उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर सास, ससुर, पति और दो देवरों के खाने में जहर दे दिया। हालांकि जहर की डोज कम होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन जैसे ही सभी सदस्य बेहोश हुए मां और बेटियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं। घर में किसी तरह की हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बेहोशी की हालत में परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फरार महिला और उसकी बेटियों को उनके प्रेमियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मां और दोनों बेटियों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे। घरवालों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी, वे अपने प्रेमियों से फोन पर भी बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद तीनों ने मिलकर घरवालों की हत्या का प्लान बनाया, लेकिन जहर देते समय बेटी का दिल पसीज गया, उसने खाने में बहुत हल्का जहर मिलाया, लड़की चाहती थी घरवाले मरे नहीं। जहर से बुजुर्ग महिला की हालत अभी गंभीर है, जिनका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके तीनों बेटे इलाज के बाद घर आ गए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी परिवार के सभी सदस्यों को हो गई थी। इस पर घर में हमेशा विवाद होता था, इसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई। काफी समय बाद वह वापस लौटी, इस दौरान उसकी दोनों बेटियों का भी गांव के ही दो लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कभी विरोध नहीं किया। इस दौरान महिला भी अपने प्रेमी के साथ बातचीत करती रही। एक दिन आरोपी महिला राजकुमारी अपने प्रेमी रविंद्र से फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसके पति देवेंद्र ने सुन लिया। देवेंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी को बात ना करने की धमकी दी, इसके बाद पत्नी का फोन तोड़ दिया। ऐसे में राजकुमारी ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

इस प्लान में दोनों लड़कियों के प्रेमी अभिषेक और दीपक ने मुख्य भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर योजना बनाई कि पूरे परिवार को जहर देकर मार देते हैं। कुछ दिन बाद फिर वापस लौट आएंगे, इससे पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा भी हो जाएगा। प्लानिंग के अगले दिन लड़कियों के प्रेमी दीपक और अभिषेक जहर लेकर आए। पुलिस ने बताया कि जहर मिला खाना बेटी अर्चाना को सबको देना था। खाना परोसते समय बेटी का दिल पसीज गया और वह यह सोचते ही सिहर उठी की इससे तो सभी की मौत हो सकती है। इसके बाद तय हुआ कि जहर की डोज कम कर दी जाए। खाने के कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे परिवार वालों की हालत बिगड़ी और वो सभी बेहोश हो गए।

इसके बाद महिला अपनी बेटियों के प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ। उन्होंने घर जाकर देखा तो चौंक गए, सभी बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला का प्रेमी इस वारदात में शामिल नहीं था, केवल बेटियों के प्रेमी की भूमिका थी। दरअसर महिला का अपने प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया था, जिस कारण उसने प्रेमी को यह बात नहीं बताई। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जहरीला खाना खाने वाले चार लोग की हालत ठीक है। इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई थीं। ग्रेटर नोएडा के बनारसी पुलिया से जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें महिला, दो बेटियां और उनके दो प्रेमी शामिल हैं।

मां-बेटियों का प्रेमियों संग चल रहा था अफेयर, परिवार बना रोड़ा तो प्रेमियों संग मिलकर खिलाया जहर।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...