Post Top Ad
Thursday, May 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
सिंगरौली
32 साल की महिला से 16 साल के नाबालिग का चल रहा था प्रेम प्रसंग, सरपंच ने करा दी शादी, परिजनो ने सरपंच पर जबरन शादी कराने का लगाया आरोप।
32 साल की महिला से 16 साल के नाबालिग का चल रहा था प्रेम प्रसंग, सरपंच ने करा दी शादी, परिजनो ने सरपंच पर जबरन शादी कराने का लगाया आरोप।
सिंगरौली। जिले के खुटार गांव में 16 वर्षीय नाबालिग की शादी तलाकशुदा 32 वर्षीय महिला के साथ करवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही गांव में रहते है और इनका पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। वहीं नाबालिग के परिजनों का कहना है कि लड़के की शादी जबरदस्ती करवाई गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है। दरअसल, नाबालिग की शादी उसके परिवार वालों ने कोयलखुथ गांव की युवती के साथ तय कर दी। 15 मई 2022 को बारात लेकर नाबालिग युवक अपनी दुल्हन लेने जाता, लेकिन इसके पहले ही उसकी प्रेमिका को पता चल गया और प्रेमिका उसके घर चली गई और हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि गांव के पंचायत में जा पहुंचा। घंटों हंगामे के बाद सरपंच ने मामले को किसी तरह से शांत कराया।
वहीं गांव के सरपंच ने नाबालिग को उसी प्रेमिका से शादी कराने का फरमान सुनाया और नाबालिग की शादी भी पंचायत में ही करा दी। लेकिन इस शादी में भी हंगामा शुरू हो गया, जहां युवक की शादी पहले तय की गई थी, वहां के लोग आ पहुंचे, फिर सरपंच ने मामले को अपने हाथ में लेकर विवाद शांत कराया। सरपंच ने सभी के सामने महिला और लड़के से मामले को लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने सभी के सामने 8 मई 2022 को महिला की मांग में सिंदूर भर कर उससे शादी कर ली। वहीं पंचों ने भी इस शादी को अपनी रजामंदी दे दी। खबर के मुताबिक नाबालिग और महिला दोनों एक ही जाति से ताल्लुक रखते हैं।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी दो बार पहले भी हो चुकी है, लेकिन वह दोनों पति से तलाक ले चुकी है। जिसके बाद ही उसका नाबालिग के साथ अफेयर शुरू हुआ था, वहीं महिला गर्भवती भी हो चुकी है। अब शादी के बाद नाबालिग के परिजन सरपंच पर जबरन शादी करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले में परिजनों ने थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, फरियादी नाबालिग के पिता ने शिकायत की है, इस मामले की जांच की जा रही है, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# सिंगरौली
Share This
About Ghatak reporter
सिंगरौली
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
सिंगरौली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद