रायसेन/औबेदुल्लागंज, देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मानना भूले कांग्रेसी नेता, चुनावी वर्ष में जनता को कैसे देंगे भरोसा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 28, 2022

रायसेन/औबेदुल्लागंज, देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मानना भूले कांग्रेसी नेता, चुनावी वर्ष में जनता को कैसे देंगे भरोसा।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मानना भूले कांग्रेसी नेता, चुनावी वर्ष में जनता को कैसे देंगे भरोसा।

  • एक ने कहा खबर लिख रहे हो तो पुराने वर्ष की भेज दे फोटो।

रायसेन/औबेदुल्लागंज, देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मानना भूले कांग्रेसी नेता, चुनावी वर्ष में जनता को कैसे देंगे भरोसा।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क रायसेन।
औबेदुल्लागंज। औबेदुल्लागंज में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मानना ही भूल गए। देर रात तक और कांग्रेस के पदाधिकारियों से पुण्यतिथि के बारे में पूछा गया तो सब इधर-उधर बगले झांकने जैसे सवालों से कन्नी काटने लगे। किसी ने बताया कि वह मंडीदीप में गया था, किसी ने कहा की वह बाहर भोपाल घर वालों को लेकर गया था, किसी ने कुछ कहा। इस प्रकार तीन-चार युवा नेताओं और एक-दो वरिष्ठों से जानकारी जुटाई गई तो किसी ने कुछ कहने से मना कर दिया। अब आप बताये देश के प्रथम प्रधानमंत्री जिन्होंने कांग्रेसियों को इतनी लंबे समय तक सत्ता का भोग करवाया और देश का स्वर्णिम निर्माण किया, वह सभी स्थानीय स्तर के कांग्रेसी अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि व उन्हें याद करना ही भूल गए। एक-दो अन्य लोगो को जब बताया गया तो विरोधियों ने कहा कि कांग्रेसी केवल सत्ता के लालची है, वह अपने पितामह को ही भूल गए। कांग्रेसियों से जनता की सेवा नहीं हो सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेसी जनता की उम्मीद पर किस प्रकार खरे उतर सकते है। आपको बता दे की ब्लॉक में कई वरिष्ठ व युवा कांग्रेसी जिनके काफी बड़े नाम है। ब्लॉक में कांग्रेसी नेता में महेश जैन, रमेश गौर, विक्रांत राय, संजय सिंह, पामेश यादव, परेश नागर, दुर्गेश यादव, राजेन्द्र परमार सहित अन्य सक्रिय लोग है। इनमें से दो से तीन नाम वह है जिनसे चर्चा की गई, जिन्होंने जयंती पर बाहर होना बताया।

रायसेन/औबेदुल्लागंज, देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मानना भूले कांग्रेसी नेता, चुनावी वर्ष में जनता को कैसे देंगे भरोसा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...