रायसेन/मंडीदीप, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि, किये श्रद्धासुमन अर्पित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, May 28, 2022

रायसेन/मंडीदीप, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि, किये श्रद्धासुमन अर्पित।

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि, किये श्रद्धासुमन अर्पित।

रायसेन/मंडीदीप, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि, किये श्रद्धासुमन अर्पित।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
मंडीदीप। मंडीदीप में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। ब्लॉक कांग्रेस मंडीदीप के अध्यक्ष दीपेश मीना के कार्यलय पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कांग्रेस मंडीदीप के अध्यक्ष दीपेश मीणा ने इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि, हमें गर्व है कि हम ऐसे संगठन से जुड़े है जिसके नेता देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे। जिन्होंने एक स्वर्णिम भारत की नींव रखी और देश आगे बढ़ रहा है। हमे उनके दिए मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए एक होकर जनता की सेवा में ततपर रहना चाहिए। कार्यक्रम में स्व. जवाहर लाल नेहरु  की पुण्यतिथि के अवसर पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश मीणा, वरिष्ठ नेता गणेश शर्मा, अब्दुल खान, जगदीश शर्मा, सुरेश मेना, वीरेंद्र मीना, सुनील मालवीय, दसरथ मीना, माधव लोधी, विजय सोनी, पवन ठाकुर, अशोक कठोतिया, नरेंद्र शर्मा, धनपाल, राजेश तेतवार, राजू मेहरा, योगेश चौकसे एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रायसेन/मंडीदीप, ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि, किये श्रद्धासुमन अर्पित।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...